मुख्यमंत्री को शिकायत भेज दिव्यांग कृषक ने भूमि अधिग्रहण में लगाया हेराफेरी का आरोप

महोबा.चरखारी तहसील अन्तर्गत ग्राम सूपा के एक दिव्यांग कृषक ने निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के लिए अधिग्रहीत की गयी कृषि भूमि के मुआवाजा में हेराफेरी करते हुए आर्थिक क्षति पहुंचाए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुख्यमन्त्री से न्याय की गुहार लगायी है। बताते चलें कि नेशनल हाईवे पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके लिए कुछ किसानों की कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया है जिसमें जगदेव पुत्र बुद्धूलाल निवासी ग्राम सूपा के गाटा संख्या 1921 में 0.9800 हे० भूमि अधिग्रहीत की गयी है। किसान ने बताया कि पहले करीब 7 लाख रूपया मुआवजा की सूची दिखाई गयी और सहमति के दौरान उसे 6 लाख 39 हजार कर दिया गया है। किसान ने बताया कि उसकी जमीन नेशनल हाईवे से मात्र 104 मीटर दूर है तथा लिंक रोड से सटी हुई है लेकिन मुआवाजा साधारण रूप में दिया गया है। दिव्यांग किसान ने हो रही आर्थिक क्षति के चलते प्रदेश के मुख्यमन्त्री के प्रार्थना पत्र भेजते हुए न्याय की गुहार लगायी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours