राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद महोबा का प्रतिनिधि,मंडल जिलाधिकारी से मिला

महोबा ब्यूरो,,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद महोबा के प्रतिनिधि मंडल ने आज नव वर्ष के उपलक्ष में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद महोबा के जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक के नेतृत्व में जनपद महोबा के माननीय जिलाधिकारी महोदय श्री मृदुल चौधरी जी से जिलाधिकारी कार्यालय महोबा में मुलाकात कर उनको नववर्ष की शुभकामनाएं दिया। प्रतिनिधिमडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद महोबा के जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक , जिला संरक्षक धनेश कुमार , जिला महामंत्री ननकावन तिवारी , उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला संरक्षक चंदभान शर्मा ,अध्यक्ष शकील कुरैशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालदिमान कुशवाहा , जिला महामंत्री मुकेश बाबू ,आशोक कुमार, आशा संघ की जिला अध्यक्ष आशा शुक्ला , रामसेवक, दिनेश कुमार, रघुवीर, आशाराम, बबलू जगदीश राकेश, रामसेवक ,दौलत , नारायण घोष, निर्भय सिंह, चरन सिंह, रोशन सिंह, विनोद कुमार, हरिवंश तेजीराम, अशोक कुमार, अनवर, राजकुमार, रामकुमार, बृजेश कुमार, राजेश कुमार, आशाराम, दिनेश कुमार शामिल थे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद महोबा के जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक ने जिलाधिकारी महोबा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद महोबा द्वारा जारी किया गया वर्ष 2024 का नया कलैंडर एवं गुलदस्ता भी भेंट किया। हेमंत कुमार पाठक ने अवगत कराया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद महोबा के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय अपर जिलाधिकारी महोबा एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला पंचायती राज अधिकारी महोबा एवं अधिशासी अभियंता निर्माण खंड जमाल अहमद खाँ तथा अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड विकास कुमार जौहरी से भी मुलाकात कर उनको नव वर्ष की बधाई दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours